Comments

जीव विज्ञान से संबन्धित सामान्य ज्ञान


31. मच्छरों के नियंत्रण हेतु प्रयोग होने वाली कीटभक्षी मछली है - [ UPPCS 2011 ]
a) हिलसा
b) लेबियो
c) गैम्बूसिया
d) मिस्टस


32. किस शारिरिक प्रक्रम में प्रोथॅम्बिन का सम्बन्ध है ? [ UPPCS 2011 ]
a) उत्सर्जन
b) रक्त जमाव
c) प्रजनन
d) वृद्धि


33. एम्नियोसेण्टोसिस एक तरीका है, जो बताता है- [ UPPCS 2011 ]
a) भ्रूण के लिंग को
b) अमीनो एसिड के प्रकार को
c) प्रोटीन में अमीनो एसिड के अनुक्रम को
d) हॉर्मोन के प्रकार को


34. BMD परीक्षण किया जाता है , पहचान करने के लिये - [ UPPCS 2011 ]
a) डेंगू की
b) मलेरिया की
c) ऑस्टियोपोरोसिस की
d) एड्स की


35. गोल्डेन धान में सर्वाधिक मात्रा होती है - [ UPPCS 2011 ]
a) विटामिन A की
b) विटामिन B की
c) विटामिन C की
d) विटामिन D की


36. कथन (A) : यदि कोई व्यक्ति हरी सब्जियाँ खाना बंद कर दे , तो उसे रतौंधी हो जायेगी ।
कारण (R) : उसमें विटामिन A की कमी हो जायेगी ।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए - कूट : [ UPPCS 2011 ]
a) A और R दोनों सही हैं एवं R, A की सही व्याख्या है ।
b) A और R दोनों सही हैं , परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है ।
c) A सही है , परन्तु R गलत है।
d) A गलत है , परन्तु R सही है।


37. भारत के समुद्री जल में हानिकारक शैवाल प्रस्फुटन में हो रही वृद्धि पर चिन्ता व्यक्त की गई है । इस संवृत्ति का /के क्या कारक तत्व हो सकता है / सकते हैं ?
1. ज्वार नदमुख से पोषकों का प्रस्त्राव ।
2. मानसून में भूमि से जलवाह ।
3. समुद्रों में उत्प्रवाह ।
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही विकल्प चुनिए - [ UPSC 2011 ]
a) केवल 1
b) केवल 1 और 2
c) केवल 2 और 3
d) 1 , 2, और 3


38. बैंगन की अनुवांशिक अभियंत्रिकी से उसकी एक नई किस्म Bt बैंगन विकसित की गई है। इसका लक्ष्य - [ UPPCS 2011 ]
a) इसे नाशकजीव- सह बनाना है
b) इसे अधीक स्वादिष्ट और पोष्टिक बनाना है
c) इसे जलाभाव - सह बनाना है
d) इसकी निधानी आयु बढ़ाना है


39. निम्नलिखित पर विचार किजिए -
1. प्रकाश- संश्लेषण
2. श्वसन
3. जैव पदार्थों का अपक्षय
4. ज्वालामुखी क्रियाएँ
उपर्युक्त में से कौन सी क्रियाएँ पृथ्वी के कार्बन चक्र में कार्बन डाइऑक्साइड जोड़ती है ? [ UPSC 2011 ]
a) केवल 1 और 4
b) केवल 2 और 3
c) केवल 2, 3 और 4
d) 1, 2, 3 और 4


40.आहार में नियमित रुप से ताजे फल और सब्जियाँ ग्रहण करना वांछनीय है , क्योंकि ये आँक्सीकरणरोधी तत्वों के अच्छे स्रोत होते है। आँक्सीकरणरोधी तत्व व्यक्ति के स्वस्थ बने रहने और दीर्घायु होने में किस प्रकार सहायक सिद्ध हो सकते हैं ? [ UPSC 2011 ]
a) ये शरीर में उन एन्जाइमों को सक्रिय कर देते हैं, जो विटामिनों के संश्लेषणों के लिए आवश्यक होते हैं और विटामिनहीनता नहीं होने देने में मदद करते हैं
b) ये शरीर में कार्बो हाइड्रेट , वसा तथा प्रोटीन के अतिरिक्त ऑक्सीकरण को रोकते हैं और ऊर्जा को अनावश्यक नष्ट होने से बचाने में मदद करते हैं
c) शटरc) ये शरीर में उपापचय के उपोत्पाद के रुप में उत्पन्न मुक्त मूलकों को निष्क्रिय बनाते हैं
d) ये शरीर की कोशिकाओं में कुछ जीन को सक्रिय करते हैं और वृद्धत्व की क्रिया को विलम्बित करने में मदद करते हैं

जीव विज्ञान से संबन्धित सामान्य ज्ञान जीव विज्ञान से संबन्धित सामान्य ज्ञान Reviewed by ranjan kumar on December 13, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.